डीएम ने निर्माणाधीन कल्याण मण्डप के निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज नगर पालिका परिषद, मंझनपुर की निर्माणाधीन कल्याण मण्डपम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। परियोजना प्रबन्धक सीएनडीएस ने जिलाधिकारी को बताया कि कल्याण मण्डपम की लागत-5.67 करोड़ धनराशि हैं। शासन द्वारा-2.83 करोड़ धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। कार्य तेजी से चल रहा है।जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक से कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण करा लिया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमाशंकर एवं अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें