
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 23/24 अगस्त की रात जिलेभर में संचालित अभियान में पुलिस टीमों ने विभिन्न थानों से कुल 21 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों का थानावार विवरण इस प्रकार है –
थाना मंझनपुर – 02
थाना करारी – 02
थाना पश्चिम शरीरा – 01
थाना महेवाघाट – 01
थाना सराय अकिल – 01
थाना पिपरी – 06
थाना चरवा – 01
थाना कोखराज – 01
थाना सैनी – 02
थाना मोहब्बतपुर पइन्सा – 02
थाना कड़ाधाम – 02
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने जनपदीय पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
