
कौशाम्बी। थाना सैनी क्षेत्र के तिलकपुर स्थित सर्विस रोड पर जलभराव और गंदगी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह भरे पानी और कीचड़ के कारण आमजन का आना-जाना दूभर हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि लापरवाही के चलते जलभराव लगातार बढ़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर रास्ते को दुरुस्त करने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
