कौशाम्बी: आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा गांजा कारोबार

अस्तुल्लागंज गांव में खुलेआम बिक रहा नशा, जिम्मेदार खामोश

कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अस्तुल्लागंज गांव में इन दिनों नशे का अवैध धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यहां गांजे की बिक्री बेधड़क की जा रही है, वह भी प्रशासन की नाक के नीचे।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह कारोबार न तो छुपकर किया जा रहा है और न ही सीमित स्तर पर। बल्कि गांव के कई हिस्सों में गांजा खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आती जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह अवैध कारोबार? क्या स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं, या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे हुए है?

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और कुछ रसूखदार लोगों की मिलीभगत से यह धंधा वर्षों से चल रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो ठोस कार्रवाई की गई और न ही किसी बड़े चेहरे को बेनकाब किया गया।

इस तरह की लापरवाही न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी गर्त में धकेल रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब जागता है और क्या कोई कड़ी कार्रवाई होती है या यह मामला भी कागजों में ही दफ्न होकर रह जाएगा?

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें