ककराबाद गांव बना गंदगी का भंडार, जिम्मेदारों की चुप्पी से ग्रामीण बेहाल

जनपद कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र की बड़ी लापरवाही उजागर*

कौशांबी जनपद की तहसील सिराथू के अंतर्गत थाना कोखराज के ग्राम सभा ककराबाद में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। गांव की गलियों और नालियों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन नारकीय बन गया है। मच्छरों और दुर्गंध की वजह से बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर ग्राम प्रधान पंचम लाल चौधरी के पास जाते हैं, तो वह न केवल समस्या सुलझाने से इनकार करते हैं, बल्कि लोगों को डांट-फटकार कर भगा देते हैं। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मचारी गांव में कभी भी ड्यूटी पर नहीं आते। फिर भी उन्हें नियमित वेतन मिल रहा है, और यह सब प्रधान व कर्मचारियों की आपसी मिलीभगत का नतीजा है। प्रधान की निष्क्रियता और लापरवाही के चलते गांव में साफ-सफाई का कोई नामोनिशान नहीं है।

सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले भी कई बार दी जा चुकी है, लेकिन प्रधान पंचम लाल चौधरी के प्रभाव और राजनीतिक पकड़ के कारण अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्राम सभा की जनता अब चाहती है कि इस मामले में जिला प्रशासन हस्तक्षेप करे और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या शासन-प्रशासन अब भी चुप रहेगा या ककराबाद को गंदगी से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें