विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रूप नारायणपुर सैलाबी, कौशांबी (सिराथू):
विश्व हिंदू परिषद के अनुषांगिक संगठन बजरंग दल द्वारा शनिवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रूप नारायणपुर सैलाबी गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लगभग 30 विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। बजरंग दल प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न सामाजिक सेवाएं जैसे वृक्षारोपण व गौ सेवा आदि कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी क्रम में यह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिराथू पूर्वी के प्रखंड संयोजक धीरज तिवारी, अनूप, मुकेश कुमार, विकास कुमार सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें