लकी तिवारी ने बागेश्वर धाम सरकार के जन्मदिवस पर साधु-संतों को किया दान, मनाया आध्यात्मिक सेवा का पर्व

कोखराज, कौशांबी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर कौशांबी जनपद के कोखराज क्षेत्र के रहने वाले लकी तिवारी ने सेवा और श्रद्धा का संदेश देते हुए संदीपन घाट मंदिर के साधु-संतों को फल एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर लकी तिवारी ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार न केवल आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं, बल्कि वे समाज सेवा और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का कार्य भी कर रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना, हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।जं

संदीपन घाट मंदिर परिसर में मौजूद साधु-संतों ने लकी तिवारी की इस पहल की सराहना की और बागेश्वर धाम सरकार के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, सादगी और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें