जीवन रेखा मेडिकेयर को अल्ट्रासाउंड में अनियमितता की विडियो को रफा-दफा करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी


प्रयागराज कोरांव जनपद प्रयागराज से 100 किमी दूर स्थित यूपी एम पी की सीमा से सन्निकट है, जहां स्वास्थ्य विभाग के रहमो करम पर यहां प्राईवेट अस्पतालो व झोलाछाप डॉक्टरों सहित मेडिकल स्टोरों की अच्छी खासी मंण्डी फल फूल रहीं हैं। जहां अधिकांश तर प्राइवेट नर्सिंग होमो में पंजीकृत डाक्टरों के स्थान पर नामी-गिरामी डाक्टरो के नाम की पट्टियां टांगकर अच्छी खासी धनराशि वसूली का केंद्र साबित हो रहा है। ऐसा नहीं कि इस काले कारनामे की जानकारी सी एम ओ प्रयागराज को नहीं है नहीं शासन को आज भी स्वास्थ्य विभाग में बाबूओं का रैकेट अधिकारियों पर पूरी तरह हावी है। और स्थानांतरण नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए लम्बे समय से प्रयागराज में डटे हुए हैं। जिनके रहमो करम पर बगैर डिग्री धारक डाक्टरो की अच्छी खासी फौज जमुना पार में तैयार हो गई है और तों और हद तो तब हो जाती है जब यह फौज कभी-कभी खुद सर्जरी भी करने लगतीं हैं, जिससे लोगों को समय से पूर्व ही काल का शिकार होना पड़ता है।
हालही में एक नामी गिरामी प्राइवेट नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड करने वाले ऐसे डाक्टर की विडियो चर्चा का विषय ही नहीं बनी बल्कि पूरी तरह से वायरल हो गई।
आनन फानन में उपजिलाधिकारी कोरांव आकांक्षा सिंह ने तत्काल उक्त नर्सिंग होम का निरिक्षण किया जहां अनियमितता की विडियो भी दिखीं। जिसके जांच रिपोर्ट की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी कोरांव ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव डा के बी सिंह से दो दिन में मांगी थीं। किन्तु रिपोर्ट को जमीन निगल गई या आसमान यह सोचने का विषय है। इस सम्बन्ध में सी एम ओ प्रयागराज व अधीक्षक डॉ के बी सिंह से बात करने पर मोबाइल नहीं उठाया गया।
वहीं जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा निरन्तर स्वास्थ्य विभाग को सुधारने का सराहनीय कदम जहां चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोगों की मांग है कि कोरांव में प्राइवेट अस्पतालों में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रो के रेडियो लाइजिस्टो का समय निर्धारित कर लिखा जाए कि वह कब कब किस समय बैठते हैं। और फिर टीम द्वारा औचक निरीक्षण कराया जाय तो  जिससे प्रकरण की सच्चाई साफ हो सकें। और फर्जी ढंग से दर्जनों से अधिक चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रो के निगरानी समिति का गठन हो तथा नियमों की अनदेखी करने वाले सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रो को बन्द कराया जाय। किन्तु यह तब तक सम्भव नहीं है जब तक लम्बे समय से प्रयागराज में कुंडली मारकर बाबू लोग पटल पर डटे रहेंगे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें