
कौशाम्बी। नगरपालिका परिषद भरवारी, में भीषण गर्मी के बीच वार्ड संख्या 24 के मोहल्ला गौशाला के निवासी बूँद-बूँद पानी के लिए जूझ रहे हैं। इलाके में पिछले एक महीने से जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे सैकड़ों परिवारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रदीप मिश्रा (वरिष्ठ पदाधिकारी, विश्व हिन्दू परिषद), पप्पू मिश्र, संतोष, अमित, सचदेवा, दीपाली, लौटन प्रजापति, डिग्गा पटेल समेत कई लोगों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका परिषद और जल विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को पड़ोस के मोहल्लों और सड़क किनारे के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान हादसे की भी आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से पेयजल आपूर्ति को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
