पावर हाउस कोखराज में बड़ा घोटाला उजागर! JE राम बहादुर भारती और SDO सैनी पर लगे गंभीर आरोप,

कौशाम्बी
थाना कोखराज क्षेत्र के पावर हाउस में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि जूनियर इंजीनियर (JE) राम बहादुर भारती और सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) सैनी ने मिलकर बिजली विभाग में गंभीर धांधलियां की हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इन अधिकारियों ने बिजली बकायेदारों से मोटी रकम लेकर पुराने कनेक्शन पीडी (परमानेंट डिस्कनेक्शन) कर दिए और उसी परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर नया कनेक्शन जारी कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों में यह खेल लंबे समय से चल रहा था। विभाग द्वारा जारी की गई रसीदों में बकाया राशि के जमा होने का कोई प्रमाण नहीं है, जबकि मौके पर उपभोक्ताओं से नकद में मोटी रकम वसूली गई। इसके बावजूद विभागीय पोर्टल पर बकाया दर्शाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है और जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि JE और SDO की मिलीभगत से यह घोटाला योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे विभाग को राजस्व की भारी हानि हुई है।

जेई राम बहादुर भारती व एसडीओ की लापरवाही आई सामने ऐसे भ्रष्टाचार अधिकारियों पर सब होगी कार्यवाही। कनेक्शन PD करवा कर परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर नया कनेक्शन जारी कर दिया । प्रशासनिक चुप्पी बनी रहस्य,विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

*जांच की मांग तेज*
ग्रामीणों ने इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें