
*कौशाम्बी संवादाता*
*भरवारी कौशांबी* हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के दिल्ली से प्रयागराज तक रेल मंत्रालय ने तमाम अंडरग्राउंड पुल बनाए थे अंडर ग्राउंड पुल में पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कतें होती थी जिससे अंडर ग्राउंड पुल से लोगों का सुगमतापूर्वक आवागमन नहीं हो पाता था तमाम दिक्कतों के चलते अंडरग्राउंड पुल फ़्लॉप हो गए हैं लेकिन इसके विपरीत जहां-जहां रेल मंत्रालय ने ओवर ब्रिज बनाया है ओवरब्रिज सफलता पूर्ण आम जनमानस के उपयोग में आ रहे हैं उदाहरण के तौर पर कौशांबी जिले के मनौरी सैय्यद सरावा रोही सिराथू सायरा पड़ोसी जनपद के खागा फतेहपुर चौडगरा सहित दिल्ली से प्रयागराज तक जितने भी ओवर ब्रिज बनाए गए हैं वह सब सफल है और सुगमतापूर्वक लोगों का ओवरब्रिज से आना जाना होता है रेलवे द्वारा रेल लाइन के ऊपर बनाए गए ओवर ब्रिज पुल में दो वाहनों का एक साथ सुगमतापूर्वक आना जाना होता है कोई जाम की समस्या नहीं होती है जाम की समस्या न होने से लोगों का बिजनेस बढ़ता है जहां अंडर ग्राउंड पुल असुरक्षित बताया जाता है अंडरग्राउंड पुल की चौड़ाई कम होने से दो वाहनों का आवागमन नहीं होता है जाम की समस्या बनी रहती है वही ओवर ब्रिज पूरी तरह से सुरक्षित होता है किसी प्रकार की लूट छिनैती छेड़खानी रेप आदि की घटनाएं ओवर ब्रिज पुल पर नहीं सुनाई देती है जबकि अंडरग्राउंड पुल पूरी तरह से असुरक्षित होता है और अंडरग्राउंड पुल में आए दिन लूट चोरी छिनैती रेप की घटनाएं आम बात होती है लेकिन उसके बाद भी भरवारी नगर के कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते अंडर ग्राउंड पुल बनाए जाने की मांग उठानी शुरू कर दी है जबकि ओवरब्रिज पुल बनाए जाने की मंजूरी भरवारी में मिल चुकी है रेल मंत्रालय के ठेकेदारों ने ओवर ब्रिज बनाए जाने के लिए भूमि की नापजोक भी शुरू कर दिया है सूत्रों की माने तो बहुत जल्द भरवारी में ओवरब्रिज पुल का निर्माण होगा रेलवे की जमीन में कब्जा कर दुकान बनाने वाले लोग ओवर ब्रिज के पुल के बजाय अंडरग्राउंड पुल बनाने की मांग कर रहे हैं जिससे रेलवे की जमीन कब्जा करके उनके द्वारा बनाई गई दुकान में तोड़फोड़ ना हो उनका कब्जा रेलबे की जमीन पर बरकरार रह सके नगर और ग्रामीण क्षेत्र के पिंटू केशरवानी रेडीमेड राजू रस्तोगी जय सिंह चन्देल केएस झा संजय केसरवानी अजय केसरवानी जागेश्वर प्रसाद राकेश अरोड़ा भगवती प्रसाद साहू रामप्रकाश मिश्रा एडवोकेट कमलेश कुमार अर्चित केसरवानी नीरज बनारसी राजेश केशरवानी विकाश केशरवानी सोनू सूरज प्रसाद केशरवानी ठाकुर निलेश मुन्ना लाल केशरवानी सुशील केशरवानी सहित नगर गांव के हजारों लोगों ने भरवारी रेलबे फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की है
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
