
सराय अकिल (कौशाम्बी)। जिले के कटैया घाट में बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे न्यायालय के स्थगन आदेश, हल्का लेखपाल की रिपोर्ट और स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। लगातार ओवरलोड बालू वाहन किसानों की जमीन से जबरन गुजारे जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
*GPS वीडियो के आधार पर हो सकती है सख्त कार्रवाई*
सूत्रों के अनुसार, कटैया घाट से जुड़े एक GPS वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ओवरलोड वाहनों की आवाजाही साफ देखी जा सकती है। यदि इस वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई गई तो बालू माफियाओं पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
*सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठे सवाल*
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के सुशासन और ज़ीरो टॉलरेंस नीति का दावा इस मामले में फेल होता नजर आ रहा है। प्रशासन की लापरवाही से माफियाओं को खुली छूट मिल रही है, जिससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*किसान की जमीन पर जबरन बालू खनन का आरोप*
मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया घाट का है, जहां किसान की जमीन गाटा संख्या 511/2 पर जबरन ओवरलोड वाहन गुजारे जा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि न्यायालय के आदेशों का सम्मान बना रहे और किसानों की जमीन सुरक्षित रह सके।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
