समाधान दिवस पर 10 शिकायतों में तीन का त्वरित निस्तारण

करारी थाना में नायाब तहसीलदार एवं कोतवाल ने सुनी समस्याएं


कौशांबी संदेश राहुल यादव
करारी,कौशाम्बी। करारी कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नायाब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान कुल दस शिकायतों में तीन शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया।
करारी कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल दस शिकायतें आईं। जिसमें राजस्व की छह शिकायतें आई। गुवारा तैयबपुर गांव व थाबा अलावल पुर में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे की दो शिकायतों का राजस्व टीम व पुलिस भेजकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्वकर्मियों और पुलिस की टीम बनाई गई है। शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसआई सुभाष यादव, एसआई राजेश कुमार, एसआई चन्दन सिंह आदि सहित क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें