तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से की लूट,

चरवा,कौशाम्बी
जिले के चरवा थाना क्षेत्र में लूटपाट की एक बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने सुनसान इलाके में एक युवक को निशाना बनाते हुए तमंचे के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पुत्र राधे श्याम, निवासी कमालपुर, थाना चरवा, अपनी पुत्री के लिए चायल से दवा लेकर रात करीब 9:30 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही वह *चायल चौकी क्षेत्र के गुगवा के बाग के पास पहुंचे,* तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जानकीपुर गांव के बाहर श्मशान घाट के पास पहले से मौजूद एक अन्य बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। जैसे ही प्रदीप रुके, तीन बदमाश बाइक से उतरे और तमंचा सटाकर उनसे लूटपाट करने लगे। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाई और डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि चायल चौकी क्षेत्र में खुलेआम बदमाश घूमते है जिससे आएदिन चोरी लूट की घटना होती रहती है l

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें