
कौशांबी संदेश अमित कुशवाहा
कौशाम्बी कोखराज गुरूवार को होलिका पूजन और रात में होलिका दहन को लेकर कोखराज पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रातभर विभिन्न स्थानों पर कोखराज पुलिस गश्त करती रही। कोखराज पुलिस सुरक्षा का कड़े इंतजाम करते हुए होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की लगातार सलाह दे रही है। कोखराज पुलिस प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को दिशा निर्देश दिए कि होली खेलते समय ध्यान रखे कि रंग गुलाल बिना सहमति के किसी भी व्यक्ति एवं महिला पर ना डालें। यदि उनके द्वारा रंग गुलाल नहीं खेलने का अनुरोध करते है तो उनकी भावना का सम्मान किया जाए। नशे की हालत में दो पहिया या चार पहिया वाहन ना चलायें। दो पहिया वाहन में दो से अधिक सवारी ना बैठाए और ना ही तेज गति से चलायें इसका विषेश ध्यान रखा जाए।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
