
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
कौशाम्बी के अंतर्गत श्री गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज में गुरुवार को कक्षा दस एवं बारह के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे नायब तहसीलदार सिराथू अंकिता पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद एवं समाजसेवी राजू गौतम उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मिश्रा व नागेंद्र भट्ट ने किया।अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।इस दौरान नायब तहसीलदार अंकिता पाठक ने छात्रों को जीवन में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन का हर पल महत्वपूर्ण होता है। छात्रों को अपनी बुद्धि और शक्ति का सही प्रयोग करते हुए परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।शिक्षक रणविजय निषाद ने कहा कि स्कूल विद्या का आंगन है, जहां हर छात्र एक-दूसरे का सहपाठी होता है। उन्होंने सीनियर छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव जूनियर्स के साथ साझा करें उन्होंने बोर्ड परीक्षा में कैसे बेहतर करें उसके लिए गुरुमंत्र भी दिया वहीं समाजसेवी राजू गौतम ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि आप सभी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें।विद्यालय के प्रबंधक रमेश साहू व प्रधानाचार्य शैलेश गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार जताते हुए छात्रों से कहा कि उनके साथ बिताया गया हर पल गर्व महसूस कराता है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने हमेशा विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश कुमार उर्फ मुन्ना साहू, राजा खान, उमेश श्रीवास्तव, शिवशरण अवस्थी, हनुमत सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
