अधिवक्ता कानून संशोधन बिल 2025 के विरोध में गरजे अधिवक्ता , विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन में तहसील मंझनपुर के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

*कौशाम्बी।* बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन में पूरे प्रदेश में अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में अधिवक्ताओं के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर न्यायिक कार्य से विरत रहें।
इसी क्रम में जनपद के तहसील मंझनपुर में भी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन में सभी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार श्रीमती मधु जैन को ज्ञापन देकर सभी न्यायालयों के न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील श्रीवास्तव , अधिवक्ता शत्रुघ्न मिश्र ,अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार मिश्र ,अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र ,अधिवक्ता दीपक कुमार मिश्र ,अधिवक्ता लखन लाल गर्ग ,अधिवक्ता बलराम त्रिपाठी ,अधिवक्ता हरिमोहन मिश्र ,अधिवक्ता हरिशरण सिंह , अधिवक्ता रामबाबू मिश्र ,अधिवक्ता रविशंकर दुबे , अधिवक्ता शेषनारायण दुबे , अधिवक्ता ईश प्रकाश श्रीवास्तव ,अधिवक्ता राजेश शुक्ल, अधिवक्ता मानसिंह यादव ,अधिवक्ता अभिषेक खरे ,अधिवक्ता सियाराम सिंह , अधिवक्ता अरुण कुमार , अधिवक्ता सुनील कुमार , अधिवक्ता मो0 शरीफ , अधिवक्ता अशोक मिश्र , अधिवक्ता मो0 उस्मान , अधिवक्ता मनीष कुमार , अधिवक्ता शशिकांत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें