वांछित-वारंटी अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सैनी, सराय अकिल व थाना कौशाम्बी पुलिस ने शुक्रवार को वांछित-वारंटियों की धर-पकड़ का अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 01 वांछित व 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना सैनी पुलिस उप निरीक्षक अतुल रंजन तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त रघुराज उर्फ अतहर पुत्र मैकू निवासी वार्ड नं0 2 कस्बा अझुवा थाना सैनी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार थाना सराय अकील व थाना कौशाम्बी पुलिस ने एक-एक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्तों को कोर्ट के समक्ष पेश किया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें