बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निर्धारित गतिविधियों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर की छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
             मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं को वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल किये जाने, महिला सशक्तीकरण बालिकाओं की शिक्षा एवं पेड़ पौधों से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान कर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, डायट प्राचार्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बालिकायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के पश्चात् जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने आदि की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में अपने आस-पास पेड़ पौधे लगाये जाने के लिए प्रेरित किया गया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें