मनरेगा कर्मचारी सरकार की तबादला नीति पर फेर रहे पानी, वर्षों से सांठगांठ कर एक ही ब्लाक में जमे हुए हैं।

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय

कौशाम्बी विकास खंडों में तैनात मनरेगा कमंचारी सरकार की तबादला नीति पर पानी फेर रहे हैं।शासनादेश को दरकिनार कर एक ब्लॉक में वह कई वर्षों से तैनात है।इसे मनरेगा योजना जिले में परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है।ऐसा नहीं बावजूद इसके पूरे घालमेल में पदां डाला गया जा रहा है।मनरेगा योजना के कार्यों के निस्तारण के लिए ब्लॉक स्तर पर अतिरिक्त्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखाकार, कंप्यूटर आपरेटर व तकनीकी सहायक की तैनाती की है।यह कर्मचारी लंबे समय से एक ही ब्लॉक में तैनात किया है।जवकि, इनका तबादला तीन साल के अंदर किसी दूसरे ब्लॉक में होना चाहिए।इसके बाद भी कर्मचारी अफसरों से सांठगांठ कर आठ-10 साल से एक ही ब्लॉक में तैनात है।अगर कर्मचारियों का तबादला दूसरे ब्लॉक में कर दिया  जाता है।तो वह अपनी फहचं व साठगांठ का फायदा उठाते हुए पूर्व तैनाती स्थाल पर आसीन हो जाते हैं।यह शासन की तबादला नीति के विपरीत है।उवहरण के तौर पर देखें तो कौशाम्बी ब्लॉक में तैनात पंकज कुमार सोनकर का दोबारा उसी ब्लॉक में तैनात हुई है।इनका यहां करीब 10 साल का कार्याकल पूरा हो गया।इसी प्रकार सिराथू में एपीओ अशोक कुमार यादव पांच साल से तैनात है।चायल में लेखाकार अनिल कुमार राज सात साल से और मूरतगंज में रवि शंकर आठ साल से एक ही ब्लॉक में तैनात है।कंप्यूटर आपरेटर आशा मौर्या 14 साल से मंझनपुर में तैनात है।इन पर तमाम आरोप भी लगे लेकिन इनको यहां से नहीं हटाया गया है।इसी प्रकार कौशाम्बी ब्लॉक में अरविंद कुमार सिंह सात साल व नेवादा में चंद्र प्रकाश आठ साल से अधिक समय से तैनात हैं।तकनीकी सहायकों की बात करें तो कड़ा में तकनीकी सरसवां में सुमित कुमार शर्मा व मंझनपुर में संतोष सिंह करीब 15 साल से अधिक समय से तैनात किया है।
इसकी वजह से मनरेगा योजना उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।अक्सर ग्रामीण इलाके से योजना में धांधली के आरोप लगते रहे हैं।लेकिन मामले में कार्रवाई तो दूर अफसर खुद ही उस पर पर्व डालने में लग जाते है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें