अंग्रेजी शराब ठेका के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

कौशांबी संदेश जिला कार्यालय आर्य शुक्ला

जनपद कौशाम्बी जिले के थाना पिपरी क्षेत्र के चायल कस्बे में अंग्रेजी ठेका के सामने आज दिनांक 10 फरवरी 2025, सुबह लगभग 10:00 बजे एक युवक की लाश मिली है लाश मिलने की जानकारी मिलते ही मौके तमाम लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई है घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया सूचना मिलते ही चायल चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक युवक की मौत के कारण नहीं हो पाई हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल पर मौजूद सुराग जुटाने का भी प्रयास किया जा रहा है इस घटना से गांव और इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही इस मामले से जुड़े सूत्रों को उजागर करने का प्रयास कर रही है

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें