
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद सक्रिय दिख रहा है। महाकुम्भ मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अभिषेक सिंह द्वारा फोर्स के साथ थाना महेवा घाट अंतर्गत यमुना बैरियर ब्रिज और हिनौता धाता मोड बैरियर का निरीक्षण किया गया। एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में मौजूद पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए साथ ही आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनका कुशल क्षेम पूछा गया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
