
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अटल शताब्दी वर्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्यातिथि के रूप में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
संबोधन में बताया कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे एवं श्रद्धेय अटल जी की सोच साकार रही है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अटल जी पर लिखे गए लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा तदोपरांत इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। तथा अटल विरासत सम्मेलन के माध्यम से 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक जनपद में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जिसने जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध, विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे व सम्मेलन के माध्यम से अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा साथ ही अटल जी के व्यक्तित्व व कृतम पर हमारे जिले में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गई है उनके लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चक्रेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
