माटीकला टूल-किट्स योजना के लाभार्थियों का होगा चयन


योजना का लाभ पाने के लिए  16 दिसम्बर को देना होगा साक्षात्कार
        
कौशांबी संदेश, शैलेंद्र द्विवेदी।         

माटीकला बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स (विद्युत चालित चाक) वितरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 20 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष लाभार्थियों का चयन/साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 16 दिसम्बर को मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय कक्ष में दोपहर 12ः00 बजे होगा।जिन लाभार्थियों द्वारा अपना आवेदन-पत्र कार्यालय में जमा किया गया है, चयन/साक्षात्कार में समय से भाग लेना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार में अनुपस्थित होने की दशा में किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नही किया जायेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें