
बेटे को पोस्ट ऑफिस में नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने महिला से चौदह लाख भी ऐंठे
कौशांबी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी
करारी कोतवाली इलाके के इसहाक पुर पथरा गांव में बुधवार को पुलिस ने मुनादी करवाकर महिला के साथ लाखों की ठगी और दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने आरोपी के गांव सहित इलाके के कई गांवों में ढोल पिटवाकर मुनादी फरार आरोपी की मुनादी कराई।
करारी इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि क्षेत्र के इसहाक पुर पथरा गांव के उमेश पुत्र रामचंद्र यादव १२ अप्रैल २०२३ को बेटे को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर १४ लाख ३० हजार रुपए ऐंठ लिया। इसके बाद उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया। फर्जीवाड़ा जानकारी होने पर पीड़िता ने अपने रुपए मांगे। इस पर आरोपी उसे तियरा मोड़ के पास बुलाया और चार पहिया गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को जब होश आया तो वह तुरतीपुर गांव के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। स्थानीय थाने में सुनाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले में कोर्ट के आदेश पर ८ माह पहले मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे के बाद से आरोपित फरार है। कोर्ट से वारंट जारी होने पर बुधवार को करारी पुलिस ने ढोल ताशे के साथ मुनादी की कार्रवाई किया।
करारी कोतवाल प्रभारी के अनुसार
मामले में कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके बाद कुर्की की करवाई की जाएगी।
