
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कौशाम्बी/ नगर पंचायत चरवा के पूरे अयोध्या राम आधार के पुरवा के रहने वाले समाजवादी जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह यादव पुत्र राम आधार यादव की गंभीर बीमारी के चलते बनारस टाटा मिमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वीर सिंह यादव के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम संस्कार में सांसद पुष्पेंद्र सरोज, विधायक इंद्रजीत सरोज, डॉ राम करन निर्मल सहित बड़ी संख्या में सपा नेता शामिल हुए।
