वार्षिक खेलकूद आयोजन के प्रथम दिन पैरेंट्स गेम में ND कॉन्वेंट ने दर्ज की शानदार जीत

कौशाम्बी सन्देश राहुल यादव
कौशाम्बी
रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “FIESTA#6” के पहले दिन उत्साह और उल्लास का माहौल छाया रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इस आयोजन का भव्य शुभारंभ किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण रहा,जिसमें उनकी अनुशासन और जोश ने सभी को प्रभावित किया।
पहले दिन पैरेंट्स गेम्स में अभिभावकों ने भी अपने कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इनमें मुख्य आकर्षण रहे टग ऑफ वॉर (रस्साकसी) और म्यूजिकल चेयर।

टग ऑफ वॉर: ND कॉन्वेंट का जलवा

पुरुष अभिभावकों के लिए आयोजित टग ऑफ वॉर में ND कॉन्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। टीम के 20 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

*म्यूजिकल चेयर: स्कूटी उपहार की चमक*

महिला अभिभावकों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भी ND कॉन्वेंट ने अपना परचम लहराया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में सीमा केसरवानी (मूरतगंज) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूटी जीतने का गौरव प्राप्त किया।

*द्वितीय स्थान: रीना दिवाकर (KPS भीटी)*

*तृतीय स्थान: दीपाली (ND कॉन्वेंट)*


प्रतियोगिता में महिलाओं ने न केवल अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि खेल भावना और उत्साह का परिचय भी दिया।

*मुख्य अतिथि का संबोधन*

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा,”खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं,बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अभिभावकों की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है।उन्होंने रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ एजुकेशन की इस पहल की सराहना की सभी प्रतिभागियों  को शुभकामनाएं दी ।संस्थान  के अध्यक्ष ने वर्तमान विधायक खेल संजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद जीवन को स्वस्थ बनाते हैं और एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और सारे कार्य आसानी से संभव हो पाते हैं उन्होंने अपने वक्तव्य में खेलकूद को आगे बढ़ने का संकल्प लिया और प्रतिभाग कर रहे सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की ।
कार्यक्रम मुख्य रूप से ,रिद्धि सिद्धि, वाइस चेयरपर्न सपना गुप्ता,संस्थान की डायरेक्टर सीमा पवार डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक कुमार मिश्रा कोऑर्डिनेटर नितेश सिंह,, शशांक श्रीवास्तव ,सौरभ सिंह ,रंजीत सिंह सचिन त्रिपाठी ,आदि उपस्थित रहे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें