त्यौहारों के दृष्टिगत मूरतगंज बाजार में डीएम एसपी ने किया पैदल गस्त

कौशाम्बी संदेश कौशाम्बी/जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ मूरतगंज बाजार में शनिवार को पैदल गस्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सराफा दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की हिदायत दी। उन्होंने बाजार के अन्य दुकानदारों सहित अन्य लोगों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। इस दौरान उपजिलाधिकारी चायल एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें