जिलाधिकारी ने महमूदपुर मनौरी स्थित लाइसेन्सधारी पटाखे के गोदाम का निरीक्षण कर दियें आवश्यक दिशा-निर्देशकौशाम्बी संदेश कौशाम्बी/ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मूरतगंज में पटाखे की दुकाने स्थापित करने के लिए चिन्हित सुरक्षित स्थान पक्का तालाब एवं मेला मैदान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्थायी पटाखों की दुकाने लगाने के लिए पक्का तालाब का चयन कर विद्युत एवं साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहॉ पर जो भी पटाखे की दुकानें लगायी जाय, वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे इसके उपरान्त उन्होंने महमूदपुर मनोरी स्थित उमेश केसरवानी की लाइसेन्सधारी पटाखे की गोदाम का निरीक्षण किया उन्होंने पटाखे के गोदाम में किए गए सुरक्षा के इंतजामों को परखा एवं जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उपजिलाधिकारी चायल एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
