कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी /अपने भार वर्ग में सबसे अधिक वजन उठाकर प्रयागराज मण्डल को गौरवान्वित करने वाली धर्मा देवी इण्टर कॉलेज की छात्रा शकुन के विद्यालय पहुंचते ही विद्यालय परिवार ने इसका जोरदार तरीके से स्वागत किया है
प्रयागराज में आयोजित 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी की शकुन का राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन हुआ है 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छात्रा शकुन के स्वर्ण पदक अर्जित करने के पश्चात विद्यालय पहुँचने पर स्काउट के छात्रों के द्वारा बैण्ड बाजे के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया | साथ ही प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में समाजसेवी रणविजय निषाद,जिला क्रीडा सचिव श्याम लाल,जिला स्काउट कमिश्नर श्याम बाबू ने छात्रा शकुन को शील्ड, अंगवस्त्र एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया अन्य राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र/छात्राओं को माल्यार्पण एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया बालिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल रहा कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया सम्मान समारोह में सभी शिक्षक छात्र छात्रायें उपस्थित रहे
