तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक में सवार युवती की हुई दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक में सवार युवती की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी नगर पालिका परिषद भरवारी के दशरथ पुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद युवती को ट्रक ने कुचल दिया,हादसे में बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई,हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।

चक्का जाम की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा टावर के पास की है जहा बिसारा निवासी प्रियंका सोनकर 26 पुत्री स्व अर्जुन सोनकर अपने छोटे भाई राजू सोनकर के साथ संदीपन घाट से गंगा स्नान कर बाइक से घर वापस आ रही थी। दशरथपुर गांव के समीप निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग के वनवे में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में प्रियंका की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है
परिवार के सदस्यों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी एवं वाहन बरामदगी के लिए चक्का जाम कर दिया। सूचना के बाद सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ,कोखराज एस ओ कई थानों की फोर्स पहुंची,सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीतिनिध जितेंद्र कुमार सोनकर ज़िला पंचायत सदस्य राजीव कुमार ,व विक्रम सिंह ,अम्बुज भारती सभासद ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें