घटना की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
करारी कौशाम्बी करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव निवासी चंदा देवी पुत्री स्वर्गीय हरिश्चंद्र अपने घर से करारी बाजार पैदल जा रही थी महज करारी थाने से 100 मीटर पहले स्वर्णीमा डिजिटल लाइब्रेरी के सामने बाइक पर सवार लोगों ने फोन छीन कर भाग गए।

वही चोरों की तस्वीर सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा की मै फ़ोन पर बात करते हुए बाज़ार जा रही थी इसी बीच बाइक सवारों ने फ़ोन छीन कर भागने लगे जबतक की कुछ समझ पाती तब तक वह रफू चक्कर हो गए वहीं शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन वह चकमा देकर निकल गए मामले की शिकायत करारी थाना में की गई है वही मामले की शिकायत पाते ही थाना प्रभारी ने कहा की जांच पड़ताल शुरू कर दी है अगर ऐसा मामला पाया गया तो उचक्कों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
