मिशन शक्ति के 5वे चरण के अभियान में तियरा जमालपुर में महिला शसक्तीकरण के लिए आयोजित की गई गोष्ठी

मिशन शक्ति के 5वे चरण के अभियान में तियरा जमालपुर में महिला शसक्तीकरण के लिए आयोजित की गई गोष्ठी

कौशांबी सन्देश राहुल यादव

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति तथा करारी थाना की पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से और थाना अध्यक्ष विनीत सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार मिशन शक्ति के पाचवे चरण का शुभारम्भ मंझनपुर ब्लॉक के तियाराजमालपुर गाँव में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नारी मुक्ति मंच की अध्यक्ष चंद्रकाली ने बताया की नारी का सम्मान सर्वोपरि है यदि किसी बालिका के साथ विद्यालय जाते समय कोई सोहदे छेड़खानी या अप्प्तीजनक शब्दों का प्रयोग करता है तो महिला हेल्प लाइन,चाइल्ड लाइन, नंबरों जैसे 1098 ,112 ,1090 ,181 पर काल करके मदद ली अथवा शिकायत किया जा सकता है।
महिला आरक्षी रश्मि यादव ने बताया कि घरेलु हिंसा आदि से बचाव हेतु महिला हेल्प डेस्क 181 जो हर थाने में है के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। थाना करारी के उपनिरीक्षक प्रभुनाथ ने अपनी बात रखते हुए बताया कि बालिका शिक्षा को आगे लाना समाज कि जिम्मेदारी है आज पढाई हो या खेल सभी में बालिका व् महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। संस्था द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति कि सदस्य संगीता देवी ने लिंग भेद भाव के मुद्दे पर गीत गया ‘ ओहि कोख बेटा जन्मे वही कोखे बिटिया दुइ रंग नितिया कहे अपनौले बाप जी दुइ रंग नितिया’ गीत गा कर सबका ध्यान आकर्षित किया। समाज में बेटी और बेटे में भेद भाव नहीं करना चाहिए इस मुद्दे पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सञ्चालन संस्था के हीरा लाल ने किया।
संस्था से संगीता देवी, नारी मुक्ति मंच कौशाम्बी की अध्यक्ष चंद्रकाली, फूलपती, नीलम देवी, अंशिका यादव हीरा लाल, घनश्याम, मुकेश राव, अजय सिंह, वासी अहमद इसके साथ साथ करारी थाना से महिला आरक्षी शालू यादव, रश्मि यादव, जागृति, ज्योति एवं करारी थाना से उपनिरीक्षक प्रभु नाथ सिंह, उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी, कांस्टेबल नितेन्द्र बघेल, रितेश मौर्या, ग्राम प्रधान पप्पू सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें