दुर्गा पूजा पंडालों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा पंडालों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

करारी,कौशाम्बी।अति संवेदनशील कस्बा करारी में प्रतिदिन की भांति मंगलवार को करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर भ्रमण किया

।दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर कुशलता जाना।कमेटी के आयोजकों व वालेंटियरो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
करारी क्षेत्र में 84 स्थानों में मां शेरावाली की प्रतिमा स्थापित है। तो वहीं कस्बे के सोनारन टोला, किंग नगर, अशोक नगर, गडहीपर ,कृष्ण नगर मोहल्ले के 6 अलग अलग स्थानों में नौ दिवसीय देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है।मंगलवार को करारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने दर्जनों फोर्स के साथ पूजा पंडालों के साथ साथ नगर भ्रमण किया।उन्होंने ने दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों व वालेंटियरो से मिलकर कुशलता जाना।मंगलवार की शाम नगर के सोनारन टोला मोहल्ले में भरत मिलाप नव दुर्गा पूजा रोशनी कमेटी के तत्वाधान में स्थापित देवी प्रतिमा के पंडाल पहुंचे। पंडाल के निरीक्षण के दौरान कमेटी के अध्यक्ष गनेश वर्मा से मिलकर वार्ता किए और कुशलता जाना।उन्होंने पुलिस द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिए साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने कहा की पूजा पंडालों में अराजकता फैलाने वाले कोई भी हो किसी भी कीमत में बक्शे नही जायेंगे।
नगर भ्रमण कर उन्होंने नगर वासियों को सुरक्षित होने का एहसास कराया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें