भाकियू द्वारा तहसील दिवस में गौशालाओं की अव्यवस्थाओं पर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

बढ़वारी कलां गौशाले में गायों की मौत पर कार्रवाई हेतु किया गया मांग

कौशांबी संदेश

कोरांव प्रयागराज। अक्टूबर माह के पहले शनिवार को आयोजित किए गए तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने किया जिनके साथ तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी मनोज सिंह एवं थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला भी मुख्य रूप से मौजूद रहे

। तहसील समाधान दिवस शांति के साथ फरियादियों की फरियाद अधिकारियों द्वारा सुनी ही जा रही थी कि अचानक विकासखण्ड कोरांव में बने 17 गौशालाओं में व्यापक धांधली एवं बढ़वारी कलां गांव के गौशाले में मृत हुई तीन गायों के मौत पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर भाकियू द्वारा बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी किया गया और उक्त मामले में सही ढंग से कार्रवाई हेतु उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन जिला पंचायत सदस्य पिंटू चौबे एवं प्रमोद मिश्र पयासी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने दिया। जैसे ही तहसील समाधान दिवस के बीच बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी होना शुरू हुआ वैसे ही थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला अपने मयफोर्स के साथ अधिकारियों और भाकियू के पदाधिकारियों के बीच पहुंच शांति व्यवस्था की अपील किया जिसके बीच भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़वारी कलां के गौशाले में मृत तीन गायों के मौत मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सहित विभिन्न मांगे रखी गई। ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि अब अगर कार्रवाई न हुई तो ज्ञापन नहीं दिया जाएगा बल्कि तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील दिवस में कुल 252 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें मात्र दस का ही निस्तारण किया गया बाकी 242 शेष रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें