नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने पर आयुष को चेयरमैन ने किया सम्मानित

नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने पर आयुष को चेयरमैन ने किया सम्मानित

कौशांबी संदेश

कोरांव प्रयागराज। नगर पंचायत कोरांव के वार्ड नंबर पांच मालवीय नगर मुहल्ले में रहने वाले आयुष चौरसिया पुत्र विनोद चौरसिया को नीट परीक्षा में अच्छे अंक से सफलता प्राप्त करने पर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने मिठाई खिलाकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि आयुष जिस तरह से अपने कठिन परिश्रम और लगन के साथ नीट परीक्षा में सफलता हासिल किया है उससे न केवल अपने परिवार और माता पिता का नाम रोशन किया है बल्कि अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन करने का काम किया है। कहा कि मनुष्य या विद्यार्थी जो भी कोई हो वह जिस भी क्षेत्र में रहे उसमें ईमानदारी के साथ मेहनत करनी चाहिए निश्चित ही उसको सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद राजकुमार केशरी, घनश्याम स्वर्णकार, श्यामबाबू केशरी, सुमित पाण्डेय, विरेन्द्र दुबे, प्रमोद मिश्र, मंगला केशरी आदि लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें