आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतो के निस्तारण की डीएम ने जानी हकीकत
शैलेंद्र द्विवेदी, ब्यूरो प्रमुख कौशांबी संदेश।
आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतो को संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया है।

अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गए मामले की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को चायल तहसील क्षेत्र का भ्रमण किया और शिकायतकर्ताओं से निस्तारण मामले की जानकारी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील चायल क्षेत्रान्तर्गत आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतो में प्रेषित जांच आख्याओं का भौतिक सत्यापन करने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कमलेश साहू, निवासी-कसिया पूरब की शिकायत भूमिधरी भूमि पर अवैध निर्माण का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें पाया गया कि प्रकरण भूमिधरी भूमि के मिनजुमला नम्बर का है, जिस पर आबादी स्वरूप काफी संख्या में दुकानो का निर्माण हो चुका है एवं भूमि में कई सारे बैनामेदार भी हैं। इस प्रकरण में दिनांक 19 सितम्बर 2024 को मा० राजस्व परिषद द्वारा वाद संख्या AL20160242002143 के माध्यम से स्थगन आदेश निर्गत किया गया है। तद्नुसार शिकायतकर्ता को अवगत करा दिया गया है कि बाद के आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही करें।
इसी प्रकार शमसाद पुत्र सलीम उद्दीन निवासी धन्नी के शिकायत आराजी संख्या-268 पर हो रहें निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए किया गया था। प्रकरण में पाया गया कि आराजी संख्या-268 के सहखातेदारों के बीच आपसी बटवारे के उपरान्त बाउन्ड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था, किन्तु एक सहखातेदार (शिकायतकर्ता) के सन्तुष्ट न होने कारण शिकायत किया गया है। उपरोक्त पक्षो को क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया किन्तु आपसी सहमति न बन पाने के कारण कार्य को रूकवाते हुये विभाजन वाद दायर कर अनुतोष प्राप्त करने के लिए हिदायत दी गयी। उपरोक्त दोनो प्रकरण का भौतिक सत्यापन सही पाया गया।
