मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हुई शहजादपुर की मुकुट पूजा
कौशाम्बी संदेश
टेढ़ी मोड़ कौशाम्बी/ सिराथू तहसील के अंतर्गत मुगल काल से चली आ रही शहजादपुर की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ गुरुवार को मुकुट पूजा के साथ शुरू हुआ।

मुकुट पूजा गांव के वरिष्ठ नागरिक गंगा प्रसाद शुक्ल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा कर प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही शहजादपुर की 12 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हो गया। मुकुट पूजा के अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवि तिवारी, मंत्री मोहित यादव,महामंत्री प्रभास सोन, ग्राम प्रधान पूनम यादव, रामप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र सोनकर, नेमचंद, राहुल, संदीप सोनकर विष्णु सोनकर नेमचंद रंजीत नंदू सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
