मंझनपुर आर्य पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

मंझनपुर आर्य पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। मंझनपुर के आर्य पब्लिक स्कूल में 02 अक्टूबर को “गांधी जयंती” व “पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती” को बड़े उत्साह व गौरव के साथ मनाया गया।

शिक्षकों ने बताया 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर अवसर मनाया जाता है महात्मा गांधी जिन्हें हम प्यार से बापू भी कहते हैं इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सत्य में, आहिंसा का मार्ग बताया, स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाया, स्वच्छता महत्व बताते हुए सदा जीवन उच्च विचार सबके लिए समानता का संदेश दिया । गांधी जी विचारों से ही प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री भी स्वतंत्रता संग्राम के लिए सक्रिय हुए आजादी के बाद भी उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। प्रधानाचार्य अभिषेक यादव मैनेजर ऋषि कुशवाहा, चेयरमैन जितेंद्र विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मिलकर महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया वह पुष्प अर्पित किए ,विद्यालय के मैनेजर ऋषि कुशवाहा और चेयरमैन जितेंद्र ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने हमें स्वालंबन और आत्मनिर्भरता का महत्व सिखाया है हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्म साथ का एक बेहतर समाज राष्ट्र का निर्माण में योगदान करना चाहिए वह लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, विनम्रता ,देश भक्ति कर्तव्यनिष्ठा, शांति और अहिंसा का महत्व समझाया और प्रधानाचार्य अभिषेक ने कहा कि गांधी जी हमें सिखाया है कि छोटे-छोटे प्रयासों से से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें