सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने कड़ाधाम पुलिस के साथ कस्बा देवीगंज में किया पैदल *मार्च*
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर हैं। जिला में अपराध नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए


रखने व अराजक तत्वों में भय पैदा करने के मकसद से पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार की शाम क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने थाना कड़ाधाम उप निरीक्षक कमलेश यादव आदि पुलिस बल के साथ कस्बा देवीगंज के मुख्य मार्ग, बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान उन्होंने आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लेहदरी पुल व कस्बा देवीगंज में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चेक किया गया एवं लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
