शौच को गए वृद्ध का तालाब में उतराता मिला शव
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी। करारी कस्बे के इंद्रानगर मोहल्ले के एक वृद्ध का शव सोमवार को तालाब में उतराता मिला। वृद्ध रविवार की शाम घर से शौंच के लिए निकला था। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को दे दिया।
सराय अकिल कोतवाली के बेरुई गांव के रहने वाले मतलूब अंसारी(70) पुत्र वजीर अहमद अपने परिवार के साथ स्थानीय कस्बा के इंद्रा नगर मोहल्ले में दो साल से रहते थे। मो. मुस्तकीम ने बताया कि रविवार की शाम उसके पिता मतलूब राम लीला मेला मैदान के पीछे नारायणा तालाब की ओर शौच को गए थे। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में डूबकर समा गए। मतलूब देर शाम जब लौट कर नहीं आए तो काफी खोजबीन की गई। सोमवार की शाम मछुवारे तालाब से मछलियों निकाल रहे थे। इस दौरान उनकी नजर तालाब में उतराता शव दिखाई दिया। तालाब में शव उतराता देख आस पास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मछुवारों की मदद से शव बाहर निकलवाया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। शव को पंचायतनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
