विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महामाया राजकीय महाविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन
कौशाम्बी संदेश मोहन लाल गौतम
कौशाम्बी। मंझनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशांबी जिला द्वारा महामाया राजकीय महाविद्यालय के इकाई अध्यक्ष गौरव एवं इकाई मंत्री अंजली मिश्रा के नेतृत्व में महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षिक समस्याओं को लेकर के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थी एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए।

विद्यार्थियों ने अपने ज्ञापन में लिखा 2011 में कार्यदाई संस्था यू पी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड इलाहाबाद द्वारा बनाए गए महाविद्यालय का भवन वर्तमान समय में जर्जर हो चुका है जिसकी दीवारें गिर रही है उस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एवं जांच कमेटी गठन करने की मांग की महाविद्यालय के विकास कार्य के लिए अब तक कितना फंड मिला इसकी पूरी जानकारी भी मांगी। छात्र एवं छात्र शौचालय कई महीनो से बंद है जिससे छात्रों और छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेल के मैदान की सफाई करवाई जाए। खेल सामग्री छात्र छात्राओं को वितरित की जाए। कई महीने से विद्यार्थी जल संकट से जूझ रहे हैं छात्र के लिए अलग और छात्राओं के लिए अलग वाटर कूलर लगाया जाए। छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला गार्ड की व्यवस्था की जाए। महाविद्यालय में बिजली का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है जिससे छात्र-छात्राओं के ऊपर खतरा है। यथाशीघ्र उसको हटाया जाए। पूरे परिसर में कटीली झाड़ियां बड़े-बड़े घास फूस इत्यादि है जिससे सांप बिच्छू इत्यादि जीव जंतुओं का खतरा बढ़ रहा है, तत्काल पूरे परिसर की सफाई करवाई जाए। विद्यार्थियों को पुस्तकालय में पुस्तक पढ़ने को नहीं मिलती हैं सभी विद्यार्थियों को लाइब्रेरी कार्ड प्रदान किया जाए। विज्ञान संकाय का लैब बंद है इसे तत्काल शुरू करवाया जाए। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से कक्षाएं नहीं है किसको ध्यान में रखते हुए नए भवनों का निर्माण कराया जाए ।इन सभी विभिन्न मांगों को लेकर के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11:00 से लगातार धरना पर बैठे रहे। जब छात्रों के धरना प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को हुई तो मंझनपुर तहसील के नायब तहसीलदार मोइबीन अहमद मौके पर धरना स्थल पर पहुंचे और विद्यार्थियों को शांत कराया और सभी समस्याओं को अपने संज्ञान में लेकर के प्राचार्य शैलेंद्र तिवारी को तत्काल बुलाया है कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन प्राचार्य एवं नायाब तहसीलदार को सौपा प्रशासन द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिला उसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपना धरना स्थगित किया इस दौरान विभाग संयोजक ऋषभ द्विवेदी, जिला संयोजक शिव बाबू चौधरी, तहसील सहसंयोजक अभिराज सिंह, दिव्यांश द्विवेदी, कामिनी, नव्या, रिचा ओझा, रणजीत मौर्य, बृजेश कुमार ,सावन कुमार, , नगर मंत्री आशीष द्विवेदी, शिवम पांडेय जिला संगठन मंत्री अश्विनी सिंह, नगर संगठन मंत्री कमल पटेल सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
