किसी भी अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल से हो जाएं सावधान,रिसीव भी करना हो तो कैमरे पर रखें अंगूठा-पुलिस
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। बढ़ते हुए साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए कौशाम्बी पुलिस अभियान चला रही है। सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिदिन हर स्कूल-कॉलेजों व गांव-कस्बों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में जाकर साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में मंझनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर कौशाम्बी में अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को साइबर जागरूकता कार्यक्रम साइबर क्राइम थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी मय टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध से सम्बन्धित अपराध के बारे में बताया व जागरूक किया गया। साथ ही गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930 वा *www.cybercrime.gov.in* के बारे में जानकारी दी गई, जिस पर तत्काल कॉल वा वेबसाईट में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिससे आमजनमानस साइबर फ्रॉड से बच सके। कार्यशाला में बताया गया कि प्रलोभन में आने के चलते लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई खो बैठते हैं। इसलिए किसी भी प्रलोभन में न आएं। उन्होंने बैंक से संबंधित, क्यूआर कोड स्कैन, वाट्सएप हैक, ओएलएक्स के माध्यम से ठगी, केवाइसी, हनी ट्रेपिंग, डुप्लीकेट एप, आनलाइन लोन स्कैम, केबीसी, इंटरनेट मीडिया से ठगी, एटीएम, सेक्सटार्शन, कंप्यूटर संबंधी फ्राड और बचाव के संबंध में जानकारी दी गयी व साइबर ठगी होने पर 1930 पर सूचना देने की अपील की गयी। आज के दौर में सबसे ज्यादा हो रहे सेक्सटार्शन व न्यूड काल ब्लैकमेल गैंग के सदस्य फेसबुक पर खूबसूरत लड़की की फोटो लगाकर रखते हैं, सबसे पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं फिर फ्रेंड लिस्ट में शामिल होते ही चैटिंग करना शुरू कर देते हैं इसके बाद बातों में फंसाकर वाट्सएप नंबर मांगते हैं, वीडियो काल से बात करने को कहते हैं, काल करने पर जैसे ही दूसरी तरफ से काल रिसीव होता है सामने न्यूड गर्ल दिखाई देने लगती है। इस दौरान काल करने वाले का वीडियो रिकार्ड कर लिया जाता है। इसके बाद ब्लैकमेल कर राशि मांगना का खेल शुरू हो जाता है। इनकार करने पर रिकार्ड वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हैं, यही नहीं आज के दौर में जिनका मो0नं0 आनलाइन पड़ा हुआ है उनको सीधे विडियो काल आ जा रही है जब तक हम कुछ समझ पाते है तब तक विडियो स्क्रीन रिकार्ड कर लेते है ऐसे में किसी भी अन्जान नम्बर से विडियो काल आने पर रिसीव ना करें, रिसीव भी करना हो तो कैमेरे पर अंगूठा रख दे। हमें जागरूक रहने की जरूरत है।
