आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस सतर्क, अराजक तत्वों पर नजर,अफवाहों पर न दे ध्यान
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने व जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के मक़सद से पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह एक्टिव मूड में नज़र आ रही है।

लगातार पूरे जनपद में पैदल मार्च कर अराजक तत्वों पर नज़र रखी जा रही है। वहीं आम लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए शुक्रवार की शाम जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के मुख्य मार्गं, चौराहा, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान आमजन व व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आम लोगों से बातचीत करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। आगामी त्यौहार पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन गंभीर है। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ करतें हुए आने-जाने वालें वाहनों की चेकिंग की।
