आधार केंद्र न होने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही बड़ी परेशानी

*करारी में आधार केंद्र खोले जाने की चेयरमैन ने डीएम से उठाई मांग*

*आधार केंद्र न होने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही बड़ी परेशानी*

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

*कौशाम्बी–*
करारी कस्बे में एक भी आधार केंद्र न होने से लोगों को आधार कार्ड बनवाने व आधार संशोधन कराने के लिए काफी परेशानी हो रही है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को चेयरमैन शमशाद बक्स ने जिला अधिकारी को पत्र लिख कर कस्बे में दो स्थानों पर आधार केंद्र खुलवाने की मांग की है।करारी नगर पंचायत में कुल बारह वार्ड है। कस्बे की जनसंख्या करीब बीस हजार से ज्यादा की है

। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों गांव करारी कस्बे की सीमा से सटे है। कस्बे में एक भी आधार सेंटर न होने से लोग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेयरमैन शमशाद बक्स ने जिला अधिकारी को दिए गए पत्र में बताया कि इस समय राशन कार्ड, पेंशन व बैंक खाता में केवाईसी का कार्य चल रहा है। लेकिन कस्बे में एक भी आधार केंद्र न होने के कारण लोग नया आधार बनवाने, आधार संशोधन और आधार में मोबाइल नंबर अपडेट के लिए दर दर भटक रहे हैं। लोग बीस से तीस किलोमीटर मंझनपुर मुख्यालय जाने को मजबूर हैं। जहां घंटों लाइन लगाने के बाद भी लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। उन्होंने जिला अधिकारी मधुसूदन हुल्गी से जनहित में करारी नगर पंचायत में दो स्थानों पर आधार केंद्र खुलवाने की मांग की है।

????इस समय राशन कार्ड सत्यापन का कार्य चल रहा है। लोग जब राशन की दुकान पर जाते हैं तो मोबाइल नंबर अपडेट न होने से अंगूठा नही लग पाता। इससे लोग दर दर भटक रहे हैं। कस्बे में आधार सेंटर खुलना चाहिए।
मो० अजलम
सभासद चमनगंज करारी
????करारी कस्बे में पूर्व में दो जगहों पर आधार केंद्र चलता था। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए नया आधार व आधार संशोधन और मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा अच्छी थी। करीब एक साल से बंद हो गया। अब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुनील चौधरी
सभासद किंग नगर करारी
????आजकल आधार से ही सारे कार्य होते हैं। राशन कार्ड और बैंक खाता से लेकर स्कूल में बच्चों के एडमिशन तक में आधार मांगा जाता है। लेकिन कस्बे में एक भी आधार सेंटर न होने से काफी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व की तरह आधार केंद्र खुलना चाहिए। ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें