*महादेव सेवा समिति दारानगर के द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
कौशाम्बी नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत दारानगर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेव सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर क्षेत्र के ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के भी हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति द्वारा शनिवार को शिव मंदिर में ॐ नमः शिवाय का जाप कराया गया वहीं रविवार को संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया।भंडारे की शुरुवात कन्या पूजन व भोज के साथ हुई।नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी ने उपस्थित कन्याओं के पैर पखारकर उन्हें रोली कुमकुम का तिलक लगाया और उन्हें प्रसाद ग्रहण कराकर उन्हें दक्षिणा प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया।सायंकाल से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा।इस अवसर पर अरुण केशरवानी, भोला यादव, दीपक तिवारी, मिंटू श्रीवास्तव, अरविंद मणि तिवारी, सोनू केशरवानी, नीरज केशरवानी, सोनू मोदनवाल, मुन्नू मौर्या, राजू यादव, पतन अवस्थी, बच्चा केशरवानी, शिवशंकर केशरवानी, नीलकमल मिश्रा, बृजेश विद्यार्थी, सोमेश्वर तिवारी, मोनू श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, राजू अग्रहरि, कमलेश निषाद थाना अध्यक्ष कड़ाधाम धीरेंद्र कुमार सिंह सहित तमाम शिव भक्त उपस्थित रहे।
