भगवान कृष्ण की छठी पर बंटा प्रसाद
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
सिराथू। दारानगर कस्बे में कस्बावासियों ने श्रीकृष्ण भगवान की छठी का पर्व मनाते हुए भक्तों को कड़ी चावल का प्रसाद वितरण किया।

शनिवार को शाम दारानगर कस्बे के शिवमन्दिर व हनुमान मंदिर में कस्बावासियों ने श्रीकृष्ण भगवान का छठी पर्व धूमधाम से मनाते हुए प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों से प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पूरा पंडाल राधे राधे के जयकारे से गुंजायमान रहा । इस मौके अध्यक्ष अरुण केसवानीसोनू, मोदनवाल हिमांशु केसरवानी शिवशंकर केसरवानी विपिन सोनकर बच्चा केसरवानी सोनू केसरवानी,बृजेश कुमार मौर्य, उमेश तिवारी, अजीत, संजीव कुशवाहा, बच्चा केसरवानी, सोनू मोदनवाल, नीरज केसरवानी,आदि मौजूद रहे।
