सिराथू कस्बे में स्वास्थ विभाग की टीम ने खिलाया फाइलेरिया की दवा

सिराथू कस्बे में स्वास्थ विभाग की टीम ने खिलाया फाइलेरिया की दवा

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला

कौशाम्बी।‌ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिराथू के अधीक्षक डा औचित्य सिंह के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने सिराथू कस्बे में फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया ।

सीएचसी अधीक्षक डा औचित्य सिंह के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ति गीता देवी , आशा बहू व एएनएम के साथ सिराथू कस्बे के वार्ड नं एक व चार में लोगो को फाइलेरिया का दवा का सेवन कराया । बताते चले की (एमडीए) कार्यक्रम के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा डीईसी व पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल का सेवन करा रही हैं। बुधवार को टीम ने दवा खिलाने के बाद बताया की साल में एक बार दवा का सेवन करने से फाइलेरिया रोग से बचाव होता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें