लुट के ई-रिक्शा के साथ 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। थाना कोखराज पुलिस ने बुधवार को लुट के ई-रिक्शा के साथ 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में कोखराज पुलिस ने सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक हरीश तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित प्रकाश में आये 2 अभियुक्तो 1. मुकेश कुमार पुत्र पंजीरी लाल निवासी ग्राम नरसिंहपुर कछुआ थाना सैनी 2. शीलू पटेल पुत्र कंचनलाल निवासी रामपुर बढ़नावां थाना कड़ाधाम को बसेरा ढाबा से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने लूट का 01 ई-रिक्शा बरामद किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।
