जो आशा हित की बात करेगा वह यूपी में राज करेगा–आशा वर्कर्स

वक्ताओं ने कहा कि अंगारा बना दो आग लगा दो सरकार सुनेगी

रिपोर्ट मोहन लाल गौतम संवाददाता कौशाम्बी

कौशांबी।/मंझनपुर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले एकत्रित आशा और संगनी ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जनपद मुख्यालय मंझनपुर में जमकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की है स्वास्थ्य विभाग की बेरुखी से उत्तरप्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का गुस्सा सड़क पर उतर आया है और बुधवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के डाइट मैदान में एकत्रित आशा कार्यकत्रियों और संगिनी ने जमकर भड़ास निकाली है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन की मंडल अध्यक्ष रेखा मौर्य ने कहा कि हमारे यूनियन को खंडित करने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया जाता है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं उन्होंने कहा कि काम नही बंद करेंगे तो कैसे अपने अधिकार को पाएंगे सरकार से लड़ाई कैसे लड़ेंगे उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का जगह-जगह पर शोषण हो रहा है उनसे कौशांबी स्वास्थ्य विभाग में अवैध वसूली हो रही है पहले भी आवाज बुलंद की जा चुकी है लेकिन पूर्व में कौशांबी के तत्कालीन सांसद और विधायकों ने भी धरना प्रदर्शन समाप्त करने की बात कही थी और आश्वासन दिया था कि उनकी बात सदन में उठाई जाएगी लेकिन आशा और संगिनी की समस्याओं को लेकर किसी विधायक और सांसद की जुबान संसद भवन विधानसभा में नहीं खुली है जिससे आशाओं की समस्या बरकरार रह गयी उन्होंने कहा कि जो आशा हित की बात करेगा वह यूपी में राज करेगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि आशा संगठन के पदाधिकारी ने सक्रियता दिखाई तो स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाएं रुक जाएगी सरकार हिल जाएगी उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिले प्रयागराज में आशा से स्वास्थ्य विभाग में वसूली नहीं होती है लेकिन कौशांबी में आशा कार्यकत्रियों के हक को स्वास्थ्य विभाग में खाया जा रहा है कौन खा रहा है ब्लॉक में खाया जा रहा है कि जिले में खाया जा रहा है कि सरकार खा रही है यदि हम लोगों ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद नहीं की तो सरकार और उनके लोग हमको खत्म कर देंगे इसलिए हमको अपनी आवाज बुलंद करनी होगी अंगारा बना दो आग लगा दो सरकार जरूर सुनेगी भीड़ को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज से आप लोग शपथ खा लीजिए कि हम अपने अधिकार को लेकर रहेंगे यह कितना डराएगे कितना धमकाए गे हमको अपनी लड़ाई लड़ना है हमे नहीं डरना है यदि आशा संघ ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का बहिष्कार कर दिया तो सरकार मजबूर हो जाएगी और आशाओं के अधिकार उन्हें जरूर मिलेगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष गीतांजलि यादव अनीता देवी मीनू देवी कलावती शांति देवी उमा देवी आशा देवी मीना देवी ममता देवी शशि कला पुष्पा सिंह लक्ष्मी देवी रन्नो देवी गमला देवी गीता देवी शारदा शर्मा संगीता देवी विमला देवी किरण देवी श्वेता रानी महीना शारदा शर्मा नीता देवी शशि अनीता देवी विमला देवी किरण देवी कलावती सहित तमाम आशा वर्कर यूनियन की पदाधिकारी धरना प्रदर्शन सभा में मौजूद रही और कार्यक्रम को संबोधित कर अपनी आवाज बुलंद की कार्यक्रम के बाद नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट पहुंची और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें